पैकेट में 273 प्रश्न-पत्रों की जगह 192 प्रश्न पत्र होने की होगी जांच
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक का कोई मामला नहीं है। कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में बीपीएससी की परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने गलतफहमीवश परीक्षा का बहिष्कार किया। 11 दिसंबर को समाहरणालय में आयोजित ब्रीफिंग में आयोग के प्रतिनिधि ने भी आश्वस्त किया था कि 273 प्रश्न-पत्रों के पैकेट का बॉक्स भेजा जाएगा, फिर भी किस स्थिति में 192 प्रश्न पत्रों के पैकेट का बॉक्स भेजा गया यह जांच का विषय है। सम्पूर्ण मामले में बीपीएससी को उचित निर्णय हेतु सारगर्भित रिपोर्ट भेजा जा रहा है।