राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गांव (फुलवरिया, गोपालगंज) के रेलवे स्टेशन को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। स्टेशन के कमरे का ताला ताला तोड़कर जेनरेटर की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद हाल्ट एजेंट द्वारा इसकी सूचना हथुआ स्टेशन मास्टर बृजमोहन सिंह को फोन पर दी गई।बता दें कि रेलवे स्टेशन पर रात में रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था रेल विभाग द्वारा की गई थी। तब से इसका इस्तेमाल कभी कभी होता था। इसका फायदा उठाकर अंधेरे में चोरों ने कमरे का ताला तोडकर जेनरेटर को वाहन पर लाद कर लेकर चले गए।
कमरे से गायब था जेनरेटर
जानकारी के मुताबिक हॉल्ट एजेंट स्टेशन पर यात्रियों को टिकट देने के लिए टिकट काउंटर पर पहुंचे। इसी क्रम में उनकी नजर स्टेशन के नीचे एक कमरे पर पड़ी। जिसका ताला टूटा हुआ था। हॉल्ट एजेंट ने जब अंदर जाकर देखा तो कमरे से जेनरेटर गायब था।
ट्रेन का ही संचालन होता है
बता दें कि हथुआ भटनी रेल खंड पर अभी वर्तमान में पंचदेवरी से हाजीपुर तक एक ही ट्रेन का ही संचालन होता है। इसके बाद इस रूट पर कोई अन्य ट्रेन नहीं चलती है। ट्रेन चले जाने के बाद स्टेशन काफी सुनसान हो जाता है। जिसका फायदा चोर उठाकर आराम से चोरी कर ले रहे हैं, वही इस चोरी के मामले में हथुआ रेलवे स्टेशन मास्टर से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी हमेंहॉल्ट एजेंट स्टेशन पर यात्रियों को टिकट देने के लिए टिकट काउंटर पर पहुंचे। इसी क्रम में उनकी नजर स्टेशन के नीचे एक कमरे पर पड़ी। जिसका ताला टूटा हुआ था। नहीं है, यदि ऐसा हुआ होगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।