फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

Sun, 14 Jul 2024 08:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

पुलिस के अनुसार, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी हुई है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने दी है। वह भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर। प्रेमी ने उसे मिलने के हवाई अड्डा मैदान बुलाया। कुछ देर बातचीत के बाद उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अब लड़की और उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


पहले प्रेमी ने गलत काम करने की कोशिश की
घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि छात्रा 11 जुलाई गुरुवार की शाम अपने प्रेमी से मिलने मिलने गई थी, जहां पहले से ही उसके तीन अन्य दोस्त मौजुद थे। लड़की को पहले ही कुछ अनहोनी होने की भनक थी। हालांकि, प्रेम प्रसंग के कारण उसने अपने प्रेमी से कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद वे दोनों आपस में बातचीत करने पहले प्रेमी ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर अन्य साथियों ने मिलकर नाबालिग के साथ बलात्कार किया। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। 

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती मां से सुनाई तो वह भी हैरान रह गई। इसके बाद 12 जुलाई  शनिवार को तिलकामांझी थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेज दिया। महिला थाना प्रभारी किरण सोनी ने शनिवार को पीड़ित छात्रा का सदर अस्पताल में मेडिकल कराकर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें