फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में दम घुटने से एक साथ चार लोगों की मौत; साथी को ढूंढ़ने में एक-एक कर मौतें, बाढ़ में हादसा

Wed, 21 Aug 2024 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान के घर के शौचालय के टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को टंकी के शटरिंग खोलने के लिए एक युवक अंदर ही घुसा और फंस गए। उसको बचाने के लिए धीरे-धीरे तीन युवक घुसे, अचानक ऐसा हुआ...
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बाढ़ में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने गए चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के पूरे गांव में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस और अनुमंडल एसडीएम मौके पर पहुंचे एवं टंकी के अंदर फंसे युवकों को निकालने के लिए बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों की लाशों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी की जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन


सभी लोग अंदर फंसे रह गए
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ाई बाग गांव में अरविंद कुमार नाम का एक किसान के घर शौचालय के टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को टंकी के शटरिंग खोलने के लिए गांव के ही एक युवक टंकी के अंदर उतरे और अंदर फंस गए। इसी तरह फंसे युवक को निकालने के लिए एक-एक कर चार लोग टंकी के अंदर घुसे और सभी लोग अंदर फंसे रह गए। जब काफी देर के बाद टंकी के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकले तो लोगों ने इन सबों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक टंकी के अंदर फंसे युवकों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें