फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो बच्चों के पीछे भागती रेलवे ट्रैक पर आयीं दो महिलाएं, चारों की गई जान, सीवान में घटना से कोहराम

Tue, 09 Apr 2024 01:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Death on Rail Track : एक परिवार की दो महिलाएं और दो बच्चों को मिलाकर चार की रेलवे ट्रैक पर हुई मौत से सीवान में सनसनी मच गई। हादसा है या आत्महत्या, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर मैरवा स्टेशन के पास हुई। मंगलवार सुबह गेहूं कटनी करके दो महिलाएं अपने बच्चों को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे रेल की पटरी पर चले गए। दोनों को बचाने के लिए महिलाएं भी दौड़ीं तभी अचानक आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में चारों आ गए। 

विज्ञापन


कुछ लोग पारिवारिक कलह की बात कह रहे
हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही रेलवे की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, कुछ लोग इसे सुसाइड भी बता रहे हैं। इनका कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण दोनों महिलाएं अपने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने आ गईं। मरने वालों की पहचान श्रीमती देवी (35), नीतू देवी (28) और इनके बच्चों के रूप में हुई। वहीं दो बच्चियों की उम्र सात और पांच साल थी। 

मुआवजे को लेकर हंगामा कर रहे परिजन
घटना के बाद मुड़ियारी पंचायत के मुखिया अजय भास्कर चौहान ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे ही इन लोगों का घर है। और, हमेशा आने परिवार के साथ रहते हैं। और आज गेहूं काट कर अपने परिवार के साथ घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिलवाते हैं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें