फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में दो बहन सहित चार सहेलियों ने खाया सल्फास, कारण जानकर पुलिस भी हैरत में

Sun, 26 Nov 2023 09:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : शाम में अचानक उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब 4 लड़कियों ने एक साथ सल्फास खा लिया। उन चार लड़कियों में दो सगी बहनें हैं। इस मामले को लेकर परिजनों ने चुप्पी साध रखी है लेकिन पुलिस की जानकारी में जो बातें हैं उससे वह लोग भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में चार सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि अन्य तीन की हालत गंभीर है। घटना कुटुम्बा थाना क्षेत्र के संडा बाजार की है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चार लड़कियों ने रविवार की शाम करीब 5 बजे एक साथ सल्फास (जहर) खा लिया। आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। सहेलियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लक्की और रिया, योगेश शर्मा की पुत्री नंदिनी और विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई है। लक्की और रिया सगी बहनें है।

विज्ञापन


अस्पताल ले जाने के दौरान दो बहनों में एक की मौत 
औरंगाबाद सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के दौरान लक्की कुमारी की रास्ते में ही मौत हो गयी है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाया है, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में परिजन बस इतना ही कह रहे हैं कि इन्होंने ऐसा काम क्यों किया यह मुझे नहीं पता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें