फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upendera Kushwaha : राज्यसभा जायेंगे उपेंद्र कुशवाहा, एनडीए ने किया एलान; इस तारीख को करेंगे नामांकन

Mon, 19 Aug 2024 04:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : एनडीए घटक के सहयोगी दल और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा राज्यसभा जाएंगे। इसके लिए वह नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात की घोषणा एनडीए ने की है।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपेन्द्र कुशवाहा  अब  राज्यसभा जाएंगे। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के मुताबिक़ एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे क्यों कि नामांकन दाखिल करने का यह आखिरी दिन है। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कुछ दिन पहले ही एनडीए की तरफ से आधिकारिक रूप से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का एलान किया गया था। एक सीट के लिए उपेन्द्र कुशवाहा, जबकि दूसरी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिंह की संभावना बताई जा रही है। हालांकि बिहार भाजपा की प्रदेश इकाई ने दावेदारों के नाम को शार्टलिस्ट कर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई  है। ऐसी संभावना है कि भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज कर सकती है। 

विज्ञापन


काराकाट सीट से थे एनडीए के प्रत्याशी 
उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से एनडीए के प्रत्याशी थे, जहां से उनके विरुद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह और वाम दल के राजाराम सिंह चुनाव लड़े थे। हालांकि उस सीट पर भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह हार गये लेकिन साथ ही साथ उपेन्द्र कुशवाहा को भी जीतने नहीं दिया था। वि[पक्ष का आरोप था कि यह सब खेल खुद भाजपा ने करवाया है। अब यह कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब यह है कि उन्हें बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है।

इस वजह से दो सीटों के लिए होंगे उपचुनाव
लोक सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और भारतीय जनता पार्टी के विवेक ठाकुर के जीतने के बाद यानि लोकसभा सदस्य बनने के बाद राज्यसभा की दो सीट खाली हो गई थी। अब उन्हीं दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विवेक ठाकुर 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे जिनका कार्यकाल 2026 तक था, जबकि मीसा भारती जून 2022 को राज्यसभा सदस्य बनी थी। उनका कार्यकाल 2028 में समाप्त होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें