फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shyam Rajak : पूर्व मंत्री श्याम रजक जदयू में; संजय झा दिलाई राजद से आए नेता को अपनी पार्टी की सदस्यता

Sun, 01 Sep 2024 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री रहे श्याम रजक ने दूसरी बार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हो गया हैं। 10 दिन पहले उन्होंने पूर्व सीएम लालू यादव की पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 
 
विज्ञापन
कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने पूरे 10 दिन बगैर निर्दल रहने के बाद एक सितंबर यानी आज जनता दल यूनाईटेड का दामन थाम लिया है। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह जदयू में उनकी दूसरी पारी है। पिछली बार भी वह राजद से सीधे जदयू में आए थे और इस बार भी वह ऐसा ही करने जा रहे हैं। 'अमर उजाला' से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी पसंदीदा फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट के लिए जदयू से भरोसा मिल गया है और एक जनवरी को वह जदयू में जाकर अभी से विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत करने लगेंगे।

विज्ञापन

श्याम रजक का प्रेस किया कपड़ा अच्छा लगा तो लालू यादव ने बना दिया मंत्री?
विज्ञापन


रोसा टूटा था, तभी छोड़ा था पिछली बार भी
बिहार में जब राजद-कांग्रेस की सरकार थी तो श्याम रजक ऊर्जा मंत्री के रूप में चर्चित रहे थे। 2005 के बाद से जब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्सी संभाली तो भी श्याम रजक राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वफादार बने रहे, लेकिन फिर पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण उन्होंने सत्ताधारी जदयू का दामन थाम लिया था। श्याम रजक ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि "दिवंगत वीपी सिंह, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरी मेहनत से वाकिफ रहे हैं, लेकिन पिछली बार भी तभी मैंने राजद छोड़ा- जब भरोसा टूटा था। इस बार तो साजिशों और झूठे आश्वासनों का दौर रहा, जिससे तंग आकर राजद छोड़ा है। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में मौका देकर देखा था। कुछ गलतफहमियों के कारण जदयू से राजद में चला गया था, लेकिन अब सारा सच सामने आ गया है। मैं एक सितंबर को जदयू में औपचारिक तौर पर आ जाऊंगा और फिर पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दूंगा।" जदयू से क्या उम्मीद है, इस सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि "मुझे मेरे क्षेत्र फुलवारीशरीफ से चुनाव में उतारने का भरोसा मिल गया है। यह कोई शर्त नहीं थी, लेकिन भरोसा मिला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें