फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत; हैवानों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया फिर मारकर फेंक दी लाश

Tue, 03 Sep 2024 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गांव वालों ने बताया कि सोमवार की रात्रि बच्ची अपने मां के साथ सो गयी थी। रात्रि करीब दस बजे गांव के दो युवक बच्ची को उठा कर ले गए थे। दोनों ने बच्ची के साथ हैवानियत की फिर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले से पांच साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। हैवानों ने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला सोमवार की रात्रि करीब दस बजे शेरघाटी थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं गांव के ही दो आरोपी युवकों को पकड़ कर गांव वालों ने पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी युवकों ने पुलिस और गांव वालों के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी गौतम और संदीप को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पुछताछ कर रही है।

उठा कर ले गए थे गांव के ही दो युवक
 इस संबंध में गांव वालों ने बताया कि सोमवार की रात्रि बच्ची अपने मां के साथ सो गयी थी। रात्रि करीब दस बजे गांव के दो युवक बच्ची को उठा कर ले गया। कुछ देर में मां की आंख खुली तो बच्ची को खोजने लगी। इसी दौरान बच्ची की बड़ी बहन शौच के लिए नदी किनारे गई थी और कुछ युवकों को देख कर शोर मचाने लगी। गांव वालों ने गांव के ही दो युवक गौतम और संदीप को पकड़ लिया। उधर गांव वाले और परिजन बच्ची को खोज रहे थे। इसी बीच नदी किनारे बच्ची की लाश पड़ी थी। गांव वालों ने दोनों युवकों की पिटाई की तो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना की सूचना के बाद शेरघाटी थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही गांव वालों ने दोनों आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें