फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गया के ब्रह्मयोनी पहाड़ पर लगी भयंकर आग, लपटें बढ़ रही बौद्ध स्तूप की ओर

Tue, 30 Apr 2024 08:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : ब्रह्मयोनी पहाड़ पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें धीरे धीरे पहाड़ पर निर्मित बौद्ध स्तूप की ओर बढ़ रही है। स्थानीय लोग इस घटना को   अपने घरों के छतों पर से भयावह आग की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर वायरल करने लगे। 
विज्ञापन
गया के पहाड़ पर लगी भयंकर आग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर लगे वृक्षों में मंगलवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपट धीरे-धीरे मंदिर की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ पर आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और आग बुझाने की प्रयास में जुट गई।

विज्ञापन


ब्रह्रायोनी पहाड़ पर है बौद्ध स्तूप
घटना के संबंध में स्गथानीय लोगों का कहना है कि शहर के ब्रह्मयोनी पहाड़ पर मंगलवार की देर शाम आग लग गई। आग की लपटें धीरे धीरे पहाड़ पर निर्मित एक बौद्ध स्तूप की ओर बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने जब आग को देखा तो अपने अपने घरों के छतों पर से इस भयावह आग की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर वायरल करने लगे। स्थानीय लोगों में इस आगलगी की घटना के बाद तरह तरह की चर्चा होने लगी है। लोगों का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी नहीं पहुंच सकती है। आग की लपटें तेज हवा के कारण धीरे धीरे अब मंदिर तक पहुंचने लगी है। हालांकि आग लगने की खबर मिलते ही विष्णुपद थाना की पुलिस और डायल 112 पहुंच कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। हालांकि अब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल तक नहीं पहुंची थी। ब्रह्रायोनी पहाड़ पर निर्मित बौद्ध स्तूप पर पूजा अर्चना करने काफी संख्या में बौद्ध और पर्यटकों का आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें