फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण अग्निकांड में 50 घर जले, 7 गैस सिलिंडर ब्लास्ट; प्रशासन पर अनदेखी का लगा आरोप

Sun, 11 May 2025 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : धुआं देखकर लोग कुछ समझ पाते, तभी अचानक  तेजी से आग की लपटें उठने लगीं। लोग शोर मचाते हुए इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग बाल्टी लेकर दौड़े, लेकिन देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया।  गैस सिलिंडर भी फटने लगे। 
विज्ञापन
आगजनी का दृश्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में भीषण अग्निकांड से पूरा मोहल्ला तबाह हो गया। तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर दक्षिणबाड़ी टोला में आग लगने से 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए। मधुरापुर दक्षिण टोले में स्थित आगलगी के स्थान पर अधिकतर जले घर दलित परिवारों का फूस का घर सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पांच अग्निशामक गाड़ियां घटना स्थल पर आग पर काबू पाया।  इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से लगभग तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की लपटें देखते ही ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है आग इतनी भयावह थी कि लोग जबतक कुछ समझ बुझ पाते गैस के सिलिंडर फटने लगे। भीषण आवाज के साथ एक के बाद एक करके 7 गैस सिलिंडर ब्लास्ट करने की बात बताई जा रही है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : भीषण गर्मी से बच्चों को मिली राहत, स्कूल का बदल गया समय; जानिए कब से होगा लागू

आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा 
आग लगने के बाद लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए शोर मचाते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद दमकल पहुंची। पहला दमकल पहुंचने पर पता चला कि उसमें पानी ही कम है। कई लोगों ने यह आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना में एसडीएम, बीडीओ या कोई अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में दमकल रहते हैं। लेकिन तीन किलोमीटर की दूरी पर रहने के बाद भी एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। बाद में सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर अगलगी का जायजा लिया। ग्रामीणों की नाराजगी थी कि अग्निशण के कर्मी प्रशिक्षित नहीं लग रहे थे। कई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पाइप पकड़कर आग बुझाने का काम कर रहे थे। 

यह खबर भी पढ़ें -Bihar: हाई कोर्ट का कंप्यूटर ऑपरेटर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर लगवा रहा था नौकरी, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से 30 लाख की सम्पत्ति हुई राख, आपदा विभाग कर रही व्यवस्था
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पचास से साठ घर में करीब 20 से 30 लाख की संपत्ति जलकर नष्ठ हो गए। इसमें कई परिवारों का स्वर्ण आभूषण सहित नकदी भी जलकर नष्ट होने की बात कही जा रही है। सीओ रविशंकर ने बताया कि पूछ ताछ की जा रही है। तत्काल अग्निपीड़ितों को रहने और खाने की व्यवस्था करने किया जा रहा है। साथ ही तत्काल उपलब्ध व्यवस्था मुहैया कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें