फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : पत्नी से नाराजगी का पति ने लिया बदला, पिता ने अपने ही बेटे की ले ली जान

Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बदले की भावना हर किसी में होती है, लेकिन एक मासूम उस बदले का शिकार हुआ, जिसमें उसकी कोई गलती थी ही नहीं। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि बदला एक पति ने अपनी पत्नी से लिया है। दोनों स्थिति में नुकसान दोनों का हुआ है। अब आप वह कहानी भी जानिये।
विज्ञापन
मासूम विश्वजीत कुमार उर्फ सन्नी अब सिर्फ तस्वीरों में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला में एक रिश्ते को तार-तार कर दे करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने ही अपने ही बेटे के लिए जल्लाद बन गया और उनको मौत के घाट उतार दिया है। बताया गया कि जिला के वैशाली थाना क्षेत्र के चकलहलाद गांव में 8 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या उसके ही पिता द्वारा कर दिया गया है। मृतक की पहचान विश्वजीत कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई है वो राजीव कुमार के पुत्र था और 9 कक्षा में पढ़ाई करता था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Caste Census : बिहार की जातिगत गणना का आंकड़ा हो जाएगा बर्बाद? कैसे अलग होगी केंद्र की जातीय जनगणना

8 महीने से थी ससुराल में 
मृतक किशोर की मां बबीता कुमारी ने वैशाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बबीता ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से ससुराल में विवाद के कारण वह अपने मायके में रह रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है और शव को ससुराल वालों द्वारा ठिकाने लगाए जा रहे हैं। इसके बाद किशोर के मां ने वैशाली थाने की पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद मामला जांच पड़ताल किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Caste Census India : तेजस्वी यादव ने खुद छोड़े पटाखे, बोले- आखिर हम जीते, यह हमारे पुरखों की जीत

प्रताड़ित होने के बाद पत्नी चली गई थी मायके 
मृतक किशोर के नाना कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 2008 में की थी। शादी के बाद घर में दहेज कम देने को लेकर पारिवारिक विवाद हो रहा था। किसी तरीके से वह गुजर बसर कर रही थी। उसके देवर की 2024 में शादी हुई, इसके बाद से ही परिजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अंत में वह तंग होकर मायके में रहने लगी। इसी दौरान उन लोगों ने उनके नाती की हत्या कर दी। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों के द्वारा मुझे सूचना मिली कि आपके नाती की हत्या कर दी गई है। जब वहां हम पहुंचे तो वे लोग शव की सौदे करने की बात करने लगे थे। जब उनकी बात नहीं माने तो गांव के लोगों के साथ वह लोग हम लोग के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसी दौरान शव को भी घर से गायब कर ठिकाने लगाने चले गए, जिसकी सूचना वैशाली थाने की पुलिस अधिकारी को दिया। इसके बाद पुलिस ने देर रात शव को गंगा घाट से बरामद कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
विज्ञापन


इनको बनाया आरोपी 
बबीता ने इस मामले में पांच लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में विपीन कुमार, राजीव कुमार, चंदेश्वर भगत, प्रेमशीला देवी और निमा कुमारी शामिल हैं। सभी आरोपी चकलहलाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक किशोर के दादा चंदेश्वर भगत और चाचा विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस 
इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि किशोर की हत्या करने के मामले में उसकी मां ने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच पड़ताल के दौरान किशोर के चाचा और दादा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेजा जायेगा। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें