Bihar : घर से लगातार कॉल आ रहा था, लेकिन मोबाइल बंद बता रहा हैl रात से सुबह हो गई, लेकिन बात नहीं हो पायीl अभी परिजन इस बात पर विचार कर ही रहे थे, तभी एक बुरी खबर आईl खबर मिलते ही खबर में मातम छा गयाl
सीवान में डीएलएड की एक छात्रा का शव फंदे से लटकता हुआ मिलाl आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी l सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई l घटना महादेवा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित नई बस्ती की है l मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गांव निवासी दाहुड़ राय का 20 वर्षीय पुत्री सुधा कुमारी हैl
डीएलएड की करती थी पढ़ाई
घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि सुधा सीवान में रहकर डाएट में डीएलएड की पढ़ाई करती थीl साथ ही वहीं एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती भी थीl मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे परिजन सुधा के मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन मोबाइल लगातार बंद आ रहा थाl इसके बाद पुन: सुबह में कॉल किया गया, लेकिन उस समय भी उसी तरह मोबाइल बंद था l फिर दोपहर में मकान मालिक ने परिजनों को फोन पर बताया कि सुधा का दरवाजा अंदर से बंद है l कई बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है l फिर परिजन सीवान पहुंचे तो देखा कि उसे पुलिस शव को बेड रखा है l उन्होंने यह भी बताया कि सुधा तकरीबन डेढ़ वर्षो से सजवान में रहकर पढ़ाई करती थी l
दुपट्टा से लटक कर दी जान
परिजनों का कहना है कि मुताबिक सुधा दुपट्टा के सहारे पंखे से लटकी हुई थीl जब हम लोग वहां पहुंचे तो पंखे में भी फंदा था और उसके गले में भी फंदा पाया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि सुधा ने आत्महत्या की है l हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही हैl घटना के संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि फंदे से लटक कर एक युवती ने आत्महत्या की हैl मामले की जांच की जा रही हैl