फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एसटीएफ इंचार्ज बताकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

Wed, 23 Aug 2023 10:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News : बेगूसराय पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक फर्जी STF अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह अपने आप को बेगूसराय जिला का एसटीएफ इंचार्ज बताकर अब तक दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नकली एसटीएफ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक फर्जी एसटीएफ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कई एटीएम कार्ड, बैंक का पासबुक, पुलिस की वर्दी एवं स्टार भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह अपने आप को बेगूसराय जिला का एसटीएफ इंचार्ज बताकर अब तक दर्जनों लोगों से ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


शहर के एक होटल में रहता था 
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि फर्जी एसटीएफ के अधिकारी के द्वारा ठगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद जांच पड़ताल करने के बाद लोहिया नगर थाना क्षेत्र के कैप्शन होटल में छापेमारी की गई, जहां होटल के कमरा संख्या 310 से आरोपी की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार फर्जी अधिकारी की पहचान दरभंगा जिला के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी बालमुकुंद चौधरी का पुत्र भवेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से हुआ बरामद 
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 2 जोड़ी नकली पुलिस की वर्दी, एक जोड़ी लाल जूता, दो चमड़े का लाल बेल्ट, दो मोबाइल, एक पुलिस का डंडा और होटल में लगे झारखण्ड नंबर की मारुति सुजुकी इग्निस चार पहिया वाहन को जप्त किया है।
विज्ञापन


यह है नकली एसटीएफ बनने की कहानी 
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि भवेश कुमार के माता-पिता शिक्षक शिक्षिका हैं। भवेश ने पुलिस को बताया कि वह 2021 में सब इंस्पेक्टर के परीक्षा में शामिल हुआ था लेकिन पूर्णरूपेण उसका चयन नहीं हो पाया। इसके बाद वह घर से झूठ बोलकर रुपया लेकर बेगूसराय आ गया और फर्जी एसटीएफ का जिला प्रभारी बनकर रहने लगा। तलाशी के क्रम में इसके कमरे से एक डायरी भी बरामद हुई है जिसमें इसके द्वारा किन-किन लोगों से पैसे की वसूली की गई है इन सभी की जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब उन लोगों से भी पूछताछ करेगी। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि यदि उन लोगों ने भी किसी तरह का गलत काम किया है तो आगे चलकर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें