फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बस में बिजली के हाई टेंशन लाइन का करंट; छत पर बैठे लोगों को पहले झटका, फिर गाड़ी के अंदर असर

Thu, 17 Oct 2024 03:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Electric Shock : छत पर बैठे कुछ लोग रास्ते से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए और फिर कुछ ही पलों के अंदर पूरी बस में करंट दौड़ गया। वैशाली में हुई इस घटना में पांच लोग गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के हाजीपुर के कौनहारा घाट पर दाह संस्कार से लौट रहे पांच लोग अचानक हाईटेंशन तार में आकर झुलस गए। पांचों को फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मुजफ्फरपुर जिला के तुर्की के रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि बस की छत पर लोग बैठे थे। इसी दौरान हाई टेंशन तार कि चपेट में आने से पुरे बस में करंट फैल गई जिसके बाद जिसे बस में बैठे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना कि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई।

विज्ञापन


बस की छत पर अचानक खड़ा हो गया शख्स
बताया गया कि गांव के रहने वाले शंकर सिंह की पत्नी के निधन होने पर सभी दाह संस्कार में पहुंचे थे। बताया गया कि सभी दाह संस्कार में बस पर सवार होकर कौनहारा घाट पहुंचे थे। लेकिन, लौटते वक्त बस की छत पर बैठे लोग में से एक व्यक्ति अचानक खड़ा हो गया। इससे 11000 हाईटेंशन तार की चपेट में बस के छत पर बैठे लोग आ गए। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वह स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करंट लगने से झुलसे यह लोग
घायलों की पहचान किशोर राय के पुत्र सोनू कुमार, सेतनाथ राय, अंतू राय पुत्र रिशु कुमार, राजकुमार राय के पुत्र विनय कुमार, राम पुकार राय के पुत्र राजा कुमार, बरन राय के पुत्र दिलीप राय, निथन राय के पुत्र सुरेश राय बताए गए हैं। वह दिलीप राय की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है। नगर थानेदार सुनील कुमार ने बताया है कि करंट लगने से कुछ लोग घायल हुए हैं। स्थिति सामान्य है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें