फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रुपौली विधानसभा में 10 जुलाई को चुनाव, करारी हार के बाद फिर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं बीमा भारती

Mon, 10 Jun 2024 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

भारत निर्वाचन आयोग ने रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई को वहां मतदान होगा। बीमा भारती के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी।
विज्ञापन
बीमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपौली विधानसभा में 10 जुलाई उपचुनाव होगा। बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। बीमा भारती ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर राजद में चली गईं। और, पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, इस चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। अब चर्चा है कि बीमा भारती राजद के टिकट पर विधानसभा लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इधर, भारत निर्वाचन आयोग ने रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई को वहां मतदान होगा। बीमा भारती के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीमा भारती ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


नामांकन 21 जून तक, मतगणना 13 जुलाई को
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 14 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। जबकि 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 जून तक नाम वापस लिए जाएंगे। 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

2020 चुनाव में जेडीयू टिकट पर बीमा भारती को मिली थी जीत
वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में रुपौली सीट पर जदयू के टिकट पर बीमा भारती को जीत मिली थी। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के शंकर सिंह को 9672 वोटों से हराया था। तीसरे स्थान पर महागठबंधन की ओर से सीपीआई प्रत्याशी विकास चंद्र मंडल रहे थे। लेकिन बीमा भारती ने लोकसभा चुनाव के पहले जेडीयू छोड़ कर आरजेडी की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव में बीमा भारती को करारी हार का सामना करना पड़ा और वो तीसरे स्थान पर रहीं। लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को जीत मिली, जबकि जदयू उम्मीदवार संतोष कुशवाहा दूसरे स्थान पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें