फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : महारैली से पहले लालू के करीबी राजद नेता के ठिकाने पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Tue, 27 Feb 2024 10:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

पूर्व विधायक अरुण यादव के अगियांव स्थित आवास पर ईडी के 10 सदस्यीय टीम के साथ दलबल के साथ पहुंची। यहां पर ना तो विधायक किरण देवी ना ही उनके पति अरुण यादव मौजूद थे। ईडी टीम ने बाहर से किसी के आने पर रोक लगा दी है। गेट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे। 
विज्ञापन
राजद नेता के घर बाहर लगी राजद समर्थकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास सहित लगभग तीन स्थानों पर पहुंची। इधर, मंगलवार अहले सुबह राजद नेता के आवास पर ईडी की टीम को देख आवास के बाहर सैकड़ो की संख्या में समर्थक जुटे गए। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अरुण यादव के अगियांव स्थित आवास पर ईडी के 10 सदस्यीय टीम के साथ दलबल के साथ पहुंची। यहां पर ना तो विधायक किरण देवी ना ही उनके पति अरुण यादव मौजूद थे। ईडी टीम ने बाहर से किसी के आने पर रोक लगा दी है। गेट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात दिखे। 

गेट के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक अरुण यादव की तबीयत खराब है
आवास के बाहर राजद नेता के करीबी अजय यादव ने बताया कि सुबह 5 बजे ही 6 गाड़ियों से लगभग 10 से 12 के संख्या में अधिकारी यहां पहुंचे। अंदर प्रवेश करते ही मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और आवास में विधायक के बड़े बेटे पप्पू मौजूद हैं। इनसे अधिकारी पूछताछ कर रहे है। समर्थकों द्वारा बताया गया कि विधायक किरण देवी और पूर्व विधायक अरुण यादव की तबीयत खराब है। इलाज के लिए पहले से ही वो लोग बाहर गए हुए हैं। 

अरुण यादव पहले से ही सीबीआई की रडार पर
दरअसल, अरुण यादव पहले से ही सीबीआई की रडार पर चढ़े हुए हैं और पिछले साल उनके ठिकानों पर छापेमारी भी सीबीआई द्वारा की गई थी। सीबीआई की टीम बीते जनवरी माह में आरजेडी विधायक किरण देवी के घर भी पहुंची थी और नोटिस थमाया था। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में रेप केस में फंसे होने के कारण राजद ने अरुण यादव का टिकट काट कर उनकी पत्नी किरण देवी को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद किरण देवी भारी बहुमत से जीतकर  की विधायक बनीं। 
 
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरुण यादव के घर पर इडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
दानापुर स्थित आवास पर भी हो रही छापेमारी 
इडी पूर्व विधायक अरुण यादव के पटना जिला के दानापुर के रंजन पथ स्थित मां मरछिया देवी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 में भी छापेमारी कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें