फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कल शादी से पहले आज थी हल्दी, एक गड़बड़ी से दुल्हन पहुंच गई अस्पताल; 50 से ज्यादा एक साथ बीमार

Mon, 26 Feb 2024 11:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Haldi Ceremony : मंगलवार को शादी से पहले सोमवार को हल्दी की रस्म के बहाने हंसी-ठिठोली चल रही थी कि एक-एक कर लोग बीमार पड़ने लगे। संकट तो तब हो गया, जब दुल्हन को भागते-दौड़ते अस्पताल पहुंचाना पड़ गया।
विज्ञापन
अन्य लोगों के साथ लड़की का भी अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में हल्दी के भोज में खाना खाने के बाद दुल्हन और रिश्तेदार समेत गांव के ही 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।.स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा फूड पॉइजनिंग की वजह से हुआ है, जिसके बाद धीरे - धीरे सबकी हालात खराब होने लगी।.आननफानन में परिवार के लोगों ने बीमार लोगों को पहले इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गए। फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए सबको आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां सबका इलाज चल रहा है। इतना ही नही जिस लड़की की शादी हो रही है उसने भी हल्दी के रश्म को पूरा करने के बाद खाना खाया और उसकी भी तबियत खराब हो गई और उसे भी हल्दी के भोज से सीधे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत लोग। - फोटो : अमर उजाला
हल्दी कार्यक्रम के भोज के बाद मची अफरातफरी 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इटवा गांव निवासी वंशिधर सिंह की पुत्री अंजली उर्फ पारो की शादी टाउन थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार से तय हुई थी, जिसका 24 फरवरी को तिलक कार्यक्रम था। बीती रात हल्दी कार्यक्रम था। भोज खाने के बाद एक के बाद एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते यह संख्या बढ़ने लगी, जिसे देखकर परिवार के लोग घबड़ा गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि भोज में 100 से ज्यादा लोग खाना खाए थे, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि अधिकांश लोगों की तबीयत खराब हुई है। फिलहाल 20 से ज्यादा लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें