फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: किन्नरों ने किया लॉकडाउन का विरोध, सरकारी गाड़ियों पर हमला कर मचाया उत्पात

Mon, 10 May 2021 03:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार में लॉकडाउन की वजह से किन्नर समुदाय के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने गोपालगंज में अंबेडकर नगर चौक पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बिहार में राज्य सरकार के खिलाफ किन्नर समुदाय का विरोध प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लॉकडाउन की वजह से आम जनता को खासा परेशानी हो रही है। इसी बीच बिहार के गोपालगंज में किन्नर समुदाय के कुछ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों को कहना है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया है और इस बीच हमारे नाच-गाने पर भी पूरी तरह से रोक है, जिस कारण हमें दैनिक खर्चों के लिए काफी परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन की वजह से रोजी-रोटी की समस्या
किन्नरों का कहना है कि नाच-गाना बंद हो जाने की वजह से रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन विरोध कर रहे किन्नरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि किन्नरों के उग्र रूप को देखते हुए अधिकारी वहां से जान बचाकर भाग गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर चौक पर सैकड़ों की संख्या में किन्नर विरोध प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर बाद किन्नरों का हंगामा बहुत ज्यादा तेज हो गया और उन्होंने वहां से गुजर रही गाड़ियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस सिलसिले में किन्नरों ने मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन


एसडीओ के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
वहीं इस दौरान अधिकारी को बचाने पहुंचा सैप का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन कर रहे किन्नर अंबेडकरनगर चौक से जंगलिया मोड़ की ओर मुड़ने लगे। लेकिन तभी किन्नरों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसको देखते हुए अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। 

इसके बाद किन्नर कलेक्ट्रेट गेट की ओर मुड़े। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली, उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट को बंद कर दिया। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर की किन्नर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ के आश्वासन देने के बाद किन्नरों का धरना खत्म हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें