डीपीआरओ डॉ. अजय सिंह को सम्मानित करतीं सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीषा प्रकाश।
- फोटो : सोशल मीडिया।
छात्र बोले- गहराई से समझने का अवसर मिला
इस व्याख्यान में पत्रकारिता और जनसंचार के सभी सत्रों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से सवाल पूछे जिनका विस्तार से उत्तर देकर उनके शंकाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने व्याख्यान को अत्यधिक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया जिससे उन्हें पीआरओ की भूमिका और जिम्मेदारियों को गहराई से समझने का अवसर मिला। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ जिसमें उन्हें पीआरओ के कार्य क्षेत्र के बारे में न केवल सैद्धांतिक जानकारी मिली बल्कि वास्तविक अनुभवों से भी रूबरू होने का मौका मिला। कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. संदीप कुमार दुबे ने समापन पर धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि जनसंपर्क का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए जनसंपर्क के क्षेत्र के व्यवहारिक पहलू और आने वाली चुनौतियों से निपटने का तरीका सिखाने में इस तरह के व्याख्यान उपयोगी साबित होते हैं। कार्यक्रम का संचालन एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मानसी ने किया। इस दौरान विभाग के शिक्षक डॉ. संदीप कुमार, पूर्व विद्यार्थी ओमप्रकाश, वर्तमान विद्यार्थी दिवाकर, श्रुतिधर, प्रभाष, श्रद्धा, अंजली, अमीषा, सुशांत, निशांत, आदित्य, फैयाज आलम, नितेश आदि उपस्थित रहे।