फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीट परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की उठी मांग, कहा-  छात्रों के भविष्य के साथ न करें खिलवाड़

Wed, 12 Jun 2024 02:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : नीट-यूजी परीक्षा में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी और अनियमितता सामने निकलकर आई है। जारी किए गए परिणामों में प्रथम स्थान पर 67 छात्र एक साथ आए हैं। दूसरी ओर, इन प्रथम स्थान के सात छात्र हरियाणा के एक ही सेंटर से आते हैं।
विज्ञापन
NEET Result - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीट परीक्षा में धांधली को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। फिलहाल यह कई सवालों का विषय बना हुआ है। ऐसे में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से कराई गई नीट-यूजी-2024 परीक्षा में आई गड़बड़ियों के खिलाफ यूटीयू के पूर्व छात्र नेता श्रेय मल्लिक ने मोर्चा खोल दिया है। श्रेय मल्लिक ने नीट परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीट-यूजी परीक्षा में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी और अनियमितता सामने निकलकर आई है। उन्होंने कहा कि जारी किए गए परिणामों में प्रथम स्थान पर 67 छात्र एक साथ आए हैं। दूसरी ओर, इन प्रथम स्थान के सात छात्र हरियाणा के एक ही सेंटर से आते हैं। ऐसे में यह एक सवाल है कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता श्रेय मल्लिक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
718 और 719 नंबर आना संभव नहीं 
श्रेय मल्लिक ने कहा कि नीट देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक है। कुछ समय से एनटीए की ओर से आयोजित हर परीक्षा में गड़बड़ी निकलकर आ रही है। इस परीक्षा की संरचना ऐसी है कि 718-719 नंबर किसी को आ ही नहीं सकता, इसके बावजूद छात्रों को 718 और 719 नंबर मिले हैं। उन्होंने कहा कि अंकों में विसंगतियों, एकल केंद्रों से  टॉपर्स और अन्य कई विषयों ने 24 लाख से अधिक छात्रों को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने नीट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के साथ न्याय करने की मांग की है। हालांकि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ईओयू ने मामले की जांच की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में ईओयू ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें