दरभंगा, खराब मौसम की मार अब उड़ान सेवा पर पड़ने लगी है। आज दिल्ली से दरभंगा आनेवाली दोनो विमानों को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया, जबकि मुंबई से आनेवाली विमान देर से करीब 3.40 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड की। इसके बाद दरभंगा से मुंबई जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया लेकिन काफी देर बैठाने के बाद खराब मौसम का कारण बताते हुए विमान को रद कर दिया गया। विमान रद होने के बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया, लेकिन देर शाम तक यात्रियों को कोई माकूल जबाब एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से नही मिल पाया।
खराब मौसम कहकर निरस्त किया विमान
दिल्ली से 9 बजे उड़ान भरने वाले विमान को दरभंगा में खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट कर दिया जो विमान बाद में दो बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। वहीं दूसरा विमान 3.55 में दिल्ली से दरभंगा पहुँचने के बाद उसे भी वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन वह विमान दरभंगा नही पहुंच सकी। इसके बाद भी मामला नही सुलझा। मुंबई से 10.05 मिनट पर दरभंगा आने वाला विमान दोपहर 3.40 में दरभंगा एयरपोर्ट पर आई। उसे फिर दरभंगा से मुम्बई के लिए उड़ान भरनी थी जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। सभी यात्रियों को विमान में भी बैठा दिया गया, लेकिन काफी देर विमान में बैठाने के बाद खराब मौसम की बात बताकर उसे रद कर दिया गया। विमान के रद होने की जानकारी मिलते ही यात्री एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगे।
स्पाइस जेड को बंद करने की हुई मांग
मुंबई जाने वाले यात्री शीतल झा ने बताया कि उन्हें 11 बजे की फ्लाइट से जाना था, लेकिन शाम में अचानक से विमान खराब मौसम में उड़ान नहीं भर सकने की जानकारी दे कर केंसिल कर दिया गया। फिर सभी यात्रियों के रुकने की भी व्यवस्था नहीं कर एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया। यात्रियों ने कहा कि बहुत सारे मेडिकल छात्र थे जिनकी परीक्षा थी। कुछ ऐसे भी लोग थे, जिनका पहुंचना जरुरी था लेकिन उनका काम खराब हो गया। यात्रियों ने स्पाइस जेड को बंद करने की मांग की है।