फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पूर्णिया में दिल्ली पुलिस की टीम को बनाया बंधक, इस केस के आरोपी को पकड़ने आए थे पुलिसकर्मी

Thu, 29 Aug 2024 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी विक्की ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम आई थी। लेकिन, टीम स्थानीय थाना को सूचना दिए बिना ही आरोपी के घर पर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीम को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की टीम को बंधक बनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे दिल्ली पुलिस को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी की। लोगों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस की टीम ने बिना स्थानीय पुलिस की अनुमति के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश की। घटना पूर्णिया के कसबा स्थित गुदड़ी बाजार में हुई। बताया जा रहा है कि जहां दिल्ली पुलिस की टीम दुष्कर्म के आरोपित विक्की ठाकुर को पकड़ने आई थी। दिल्ली पुलिस की टीम ने गलती से कृष्णा चौधरी के घर में घुस गए, जिसे देखकर परिवार के सदस्य डर गए और पुलिस की कार्यशैली का विरोध किया। 

विज्ञापन

लिखित में परिवार के सदस्यों से माफी मांगी

स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस को बंधक बना लिया और उन पर हमला किया, जिसमें दारोगा विकास यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया और उन्हें अपने क्षेत्र से भगा दिया। बाद में कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया और दिल्ली पुलिस के दारोगा ने लिखित में परिवार के सदस्यों से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना ने स्थानीय पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय की कमी को दर्शाया है और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया है।


बिना महिला पुलिस के ही डायरेक्ट घर में घुस गए

परिजनों का आरोप है कि गुरूवार को दिल्ली पुलिस बिना महिला पुलिस के ही डायरेक्ट घर में घुस गए। मेरा हाथ पकड़ कर कहा कि आप पर वारंट है और बाहर निकलने लगे। जब मैं अपना आधार कार्ड दिखाया तो दिल्ली पुलिस कहा कि हम गलत जगह पर आ गए हैं। उसके बाद सभी ने दिल्ली पुलिस को बंधक बनाकर कसबा थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

विज्ञापन

दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया

मामले में पूर्णिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी विक्की ठाकुर को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम आई थी। लेकिन, उन्होंने स्थानीय थाना को सूचना दिए बिना ही आरोपी के घर पर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस को बंधक बना लिया था, जिन्हें बाद में पुलिस अधिकारियों ने मुक्त कराया। एसपी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोपी विक्की ठाकुर को चिन्हित कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच समन्वय की कमी के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें