वैशाली के महनार थाने के फटिकवारा गांव में एक विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव निवासी सनोज कुमार के 28 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी में हुई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने नीतू से पांच लाख रुपये और विवाहिता के सारे जेवरात ले लिए थे। वह अपनी बेटी की शादी में इन जेवरों को चढ़ाना चाहते थे। जब नीतू को पता चला कि उनके गहने ससुराल वाले शादी में इस्तेमाल करेंगे, तो उन्होंने अपने गहने की मांग शुरू कर दी थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उनकी मारपीट शुरू कर दी थी। इन सब से तंग आकर नीतू ने जान दे दी। उसकी मौत की खबर से हमलोग दंग रह गए।
जांच में जुटी महनार थाना की पुलिस
इधर, घटना के बाद महनार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। महनार थानेदार विश्व रंजन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक करवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय महनार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
मायके वालों का कहना है कि 2016 में महनार थाना क्षेत्र के फ़टिकवारा गांव निवासी बृज किशोर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह से नीतू की शादी हुई थी। नीतू का पति कोई काम नहीं करता था और उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद ही से ही ससुराल वाले नीतू को प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल वाले अपनी बेटी की शादी करने के लिए विवाहिता के मायके वालों से पांच लाख रुपए लिए थे। विवाहिता के सारे जेवरात ले लिए और उसे नहीं दे रहे थे। मांगने पर मारपीट करते थे। इससे तंग आकर नीतू ने जान दे दी। मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।