मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की पंखे से लटकी लाश मिली है। दोनों की लाश लड़की के घर में ही मिली है। मामला प्रेम-प्रसंग का है। कुछ लोग इसे सुसाइड कह रहे तो वहीं कुछ इसे साजिशन हत्या बता रहे हैं। घटना पारु थाना क्षेत्र के कसबा टोला गांव की है। कमरे से दो-दो लाशें बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि घर के अंदर एक ही रूम में दोनों डेड बॉडी पाया गया था। पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
लड़की और लड़के की लाश फंदे से झूलत रही थी
लोगों का कहना है कि गांव के एक शख्स की पुत्री अपने कमरे में काफी देर से बंद थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका होने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग दंग रह गए। लड़की और लड़के की लाश फंदे से झूलत रही थी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पारु थाना पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
दोनों पक्ष की ओर लिखित शिकायत नहीं मिली है
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। प्रेमिका का डेड बॉडी मिलने को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड में है। थानेदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल दोनों पक्ष की ओर लिखित शिकायत नहीं मिली है। पूरे घटना को बारीकी से छानबीन की जा रही है।