फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, एसएसपी ने दिए जांच कर कार्यवाई के आदेश

Mon, 29 Apr 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : चुनावी माहौल में बिहार में भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विधायक ने एसएसपी से जान बचाने की अपील की है। अब एसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

 
विज्ञापन
हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के भाजपा विधायक को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है।  हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र प्रसाद को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद विधायक ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने विधायक से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई के आदेश दिये है। एसएसपी को दिए आवेदन में विधायक ने लिखा है कि 27 अप्रैल 2024 की रात 8:30 बजे बहेड़ी थाना क्षेत्र के सधुआ गांव के प्राथमिक विद्यालय पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। उन्होंने एसएसपी से मिलकर  4 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी जान की भी सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने बहेड़ी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करें।

विज्ञापन


क्या लिखा है आवेदन में 
एसएसपी को दिए आवेदन में विधायक रामचन्द्र साह ने कहा है कि जब समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में शाम्भवी चौधरी का चुनाव प्रचार करने के बाद वह लौट रहे थे तभी बहेड़ी थाना क्षेत्र के साधुआ गांव के पास चार से पांच लोग उनकी गाड़ी के सामने आकर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसमें शामिल दो लोग अभिषेक सिंह और विकाश झा उनकी गाड़ी के सामने लेट गया। गाड़ी के सामने लेटने के बाद विधायक रामचन्द्र साह के अंगरक्षक उन लोगों को हटाने लगे। इसी दौरान वेलोग विधायक रामचन्द्र साह को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उनके साथ घटना घट चुकी है। विधायक रामनचंद्र साह ने कहा कि  अभी बिहार में एनडीए की सरकार है और यह सब राजद के लोगों के द्वारा मेरे साथ इस तरह का वयवहार किया जा रहा है। इस मामले में एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें