फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था

Sat, 16 Nov 2024 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने चाचा के साथ बहन की शादी में शामिल होने के लिए बुलेट पर सवार होकर जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन की शादी में शामिल होने जा रहे हैं भाई को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर बस स्टैंड के समीप की है। मृतक की पहचान  करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र राज सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पहले से घात लगाये थे अपराधी 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राज सिंह अपनी बहन की शादी में शामिल होने ईश्वरपुरा से बिहियां के लिए निकला था। राज सिंह अपने चाचा के साथ बुलेट से शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी करनामेपुर बस स्टैंड के समीप चार की संख्या में पहले से मौजूद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही राज सिंह जमीन पर गिर पड़े। गोली राज सिंह के पेट में लगी। गोली चलते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में उसे लोगों ने इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

स्कूल में हुआ था झगड़ा 
घटना के संबंध में मृतक राज सिंह के चाचा ने बताया कि वह और उनका भतीजा राज सिंह दोनों ही बुलेट पर सवार होकर शादी में शामिल होने के लिए बिहियां लॉज जा रहे थे। तभी करनामेपुर बस स्टैंड के समीप साकेत सहित चार अन्य अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और राज सिंह को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली मारने का कारण क्या है यह उन्हें नहीं पता। लेकिन उन्हें यह जानकारी मिली है कि स्कूल के दिनों में साकेत के साथ उसका कुछ विवाद हुआ था और हो सकता है कि इस विवाद के तहत गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल सदर अस्पताल में मृतक राज सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें