फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाड़े पर ले गया था ई-रिक्शा... सुबह मिला नाबालिग चालक का शव, शरीर पर चोट के कई निशान; घटना से हड़कंप

Sat, 16 Nov 2024 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: मृतक के भाई बबलू कुमार ने बताया कि छोटू शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनसे मिला था और 50 रुपये लेकर कहीं चला गया। उसी रात उसे किसी ने भाड़े पर ई-रिक्शा सौर बाजार ले जाने के लिए बुक किया था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक छोटू उर्फ राजू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सौर बाजार थानाक्षेत्र में एक 16 वर्षीय ई-रिक्शा चालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-23 बैजनाथपुर निवासी शंकर यादव के बेटे छोटू उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतक के शव पर चोट के कई निशान और गले में गमछा लिपटा हुआ पाया गया, जबकि नाक और कान से खून निकल रहा था। 

विज्ञापन

 
पूरी रात नहीं लौटा किशोर
जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई बबलू कुमार बैजनाथपुर चौक पर चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि छोटू शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनसे मिला था और 50 रुपये लेकर कहीं चला गया। उसी रात उसे किसी ने भाड़े पर ई-रिक्शा सौर बाजार ले जाने के लिए बुक किया था। उन्होंने बताया कि परिवार ने सोचा कि छोटू मेले में चला गया होगा, लेकिन जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों से पता चला कि महेशपुर बहियार के पास एक शव बरामद हुआ है। फोटो देखकर परिवार ने उसकी पहचान छोटू के रूप में की। 

विज्ञापन

 
रिक्शा बरामद, पर बैटरी गायब
खोजबीन के दौरान मृतक का ई-रिक्शा सौर बाजार के जीरो माइल के पास मिला, लेकिन उसकी बैटरी गायब थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, घटना की सूचना पर सौर बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
इधर, परिजनों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें