फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े अपराधियों ने शख्स को मारी गोली; बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लौट रहा था, रास्ते में ऐसा हुआ

Mon, 02 Jun 2025 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: अमजद अली अपनी बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लोट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद परिजन दहशत में हैं। परिजनों ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
घायल का हालचाल जानने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में अपराधियों ने सोमवार सुबह एक युवक को गोली मार दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा पुल के समीप की है। घायल शख्स की पहचान धनौती ओपी के बढ़ेया गांव निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली के रूप में हुई है। उसे तत्काल सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अमजद अली अपनी बेटी को शहर के महादेवा में ट्यूशन छोड़ने गया था। ट्यूशन छोड़कर वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी भादा पुल के पास एक बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली अमजद के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद बदमाश ने फायरिंग जारी रखी। जान बचाने के लिए अमजद ने पास के एक घर में शरण ली, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। इधर, स्थानीय लोगों ने घायल अमजद को फौरन सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर अमजद अली ने बताया कि मैं अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहा था। अचानक एक नकाबपोश बाइक सवार ने मुझ पर गोली चला दी। मैंने किसी तरह एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने अमजद के बयान दर्ज कर लिए हैं और बदमाश की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें