फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मधुबनी में आधी के कारण रेल सेवा हुई बाधित

Mon, 02 Jun 2025 09:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Weather News: पटनावासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। पिछले 24 घंटे में राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। आज सुबह से ही तेज धूप निकली है। 
विज्ञापन
बिहार के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। पटना में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी तो हुई लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। आज मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात का फिर से अलर्ट जारी किया है। कहा है कि सीतामढ़ी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, बांका, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए गए हैं। इधर, तेज आंधी के कारण मधुबनी में रेल सेवा बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात आंधी और बारिश के कारण सकरी-जयनगर रेलखंड के बीच बिजली का तार टूट कर ट्रैक पर गिर गया है। इस कारण रेल परिचालन बाधित हो गई है। रेलवे की टीम इसे ठीक करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का कहर: राज्यों में भूस्खलन से तबाही, अब तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित; 20+ मौतें
विज्ञापन


आंधी-बारिश के कारण एक घर गिर गया
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। वैशाली में रविवार देर शाम आंधी-बारिश के कारण एक घर गिर गया। दबने के कारण एक 60 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं उनके पोते की हालत गंभीर है। इधर, पटना में बारिश के आसार नहीं है। सोमवार सुबह ही यहां तेज धूप निकली है। मौसम विभाग विभाग की मानें तो पटना में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें