फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :  अपराधियों ने महिला को गोलियों से भूना; मौके पर हुई मौत, वजह तलाश रही पुलिस

Sun, 14 Apr 2024 10:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : महिला तलाकशुदा थी। शाम में वह बाजार से लौट रही थी, तभी कुछ अपराधी अचानक उस पर फायरिंग करने लगे। इससे पहले कि वह संभल पाती दनादन पांच गोलियां उसके शरीर में धंस गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस वजह तलाश रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवती को बैक टू बैक पांच गोलियां मारी। मौके पर ही युवती की मौत हो गई। गोलियों की आवाज से मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवती को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना  मसौढ़ी थाना क्षेत्र के रहमतगंज मोहल्ले की है। मृतका की पहचान रहमतगंज निवासी अकिला परवीन (30) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मसौढ़ी थाना को दी। सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


बाजार से लौटने के क्रम में दिया घटना को अंजाम 
घटना के संबंध  में स्थानीय लोगों ने बताया कि रहमतगंज निवासी अकिला परवीन रविवार की देर शाम बाजार से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंची, पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम और एसएफएल टीम को बुलाया है। मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अकिला पूर्व से तलाकशुदा महिला थी। उन्होंने बताया कि परिवार वाले लोगों से बातचीत करने के बाद यह बात सामने आई है कि वह युवती घर में किसी का बात नहीं मानती थी और कई दिनों तक हमेशा बाहर रहा करती थी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें