फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी में बस चालक की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 22 Apr 2025 01:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दूसरे को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में अपराधियों ने बस चालक समेत दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है। मृतक की पहचान दुष्यंत उर्फ चमचम के रूप में की गई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: खरगे की सभा के बाद बक्सर के जिलाध्यक्ष निलंबित, भीड़ न जुटा पाना पड़ा महंगा; कांग्रेस ने यह आरोप लगाया
विज्ञापन


घटना के संबंध में सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने बताया कि रात के लगभग 9 बजे बजे मसौढ़ी मोड़ पर गोली बारी चलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान दो  लोगो की पहचान हुई, जिसे अपराधियों ने गोली मारी। दुष्यंत उर्फ चमचम बस ड्राइवर था, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को पैर में गोली लगी है। सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने बताया कि इस घटना में चार अपराधी शमिल थे, जिन्होंने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से  दुष्यंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आननफानन में दूसरे शख्स को निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें