फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : एक और कारोबारी की हत्या; इस बार बिहार के सीतामढ़ी शहर में सड़क पर गोली मारी, हंगामा

Sat, 12 Jul 2025 10:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar : राजधानी पटना में एक सप्ताह के अंदर दो व्यवसायियों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब बिहार के दूसरे जिले में बेखौफ अपराधियों ने फिर एक व्यवसायी को उसके  
 घर के पास ही गोलियों से छलनी कर दिया। अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके मेहसौल चौक पर बुधवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को सरेआम गोली मार दी। गोली लगते ही वह  जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेहसौल चौक निवासी पुट्टू खान के रूप में हुई है। पुट्टू खान इलाके में सामाजिक रूप से सक्रिय और काफी जान-पहचान वाले व्यक्ति माने जाते थे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सौतेली मां और पिता बने बेटी के कातिल, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

घटना की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोग जमा हो गये और फिर गुस्साए लोगों ने शव को मेहसौल चौक पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की वजह से शहर के कई मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: खगड़िया में युवक की निर्मम हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था, अपराधियों ने नंगा कर मारी गोली

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पुट्टू खान अपने घर के पास ही खड़े थे। तभी वहां अचानक अज्ञात बाइक सवार कुछ अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ उनपर गोलियां बरसाने लगे। इससे पहले  कि वह कुछ समझ पाते तब तक गोली लगने से वह घायल हो चुके थे। अपराधियों ने पुट्टू खान को बेहद नजदीक से गोली मारी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने चेहरे पर मास्क और सिर पर हेलमेट पहन रखा था, जिससे  अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी रामकृष्ण समेत नगर थाना और मेहसौल थाना की टीम के साथ पहुंचकर छानबीन में जुट गये। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। वहीं, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की भी आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें