फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: होटल में घुसकर अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों के साथ की लूटपाट, एक कर्मचारी को भी बेरहमी से पीटा

Sun, 16 Mar 2025 04:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: होटल में घुसते ही अपराधियों ने विदेशी मेहमानों से लूटपाट करने लगे। इसी दौरान एक विदेशी पर्यटक ने होटल के स्टाफ को फोन कर जानकारी दी। स्टाफ जैसे ही होटल पहुंचा तो अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
होटल के कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में होटल में घुसकर विदेशी पर्यटकों के साथ अज्ञात अपराधियों ने लूट-पाट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं अपराधियों ने होटल के कर्मचारी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। विदेशियों के साथ लूटपाट की वारदात की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल जख्मी होटल कर्मचारी की इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा घटना बोधगया थाना क्षेत्र में स्थित कुमार राहुल होटल गेस्ट हाउस की है। जख्मी युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के टिका बिगहा स्थित कुमार राहुल गेस्ट हाउस में बीती देर रात अपराधियों ने विदेशी पर्यटकों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं लूटपाट की वारदात का विरोध करने पर होटल स्टाफ संतोष कुमार को बुरी तरह पीटाई कर दी। हमले में होटल स्टाफ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जब घटना की सूचना जख्मी युवक के परिजनों को पता चला तो वारदात स्थल पर पहुंच कर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है।


जख्मी युवक ने पुलिस को बतायी आपबीती 
वहीं होटल के कर्मचारी संतोष के होश में आने के बाद उसने पुलिस को पूरी घटना की पूरी जानकारी दी। उसने बताया कि रात करीब 10:30 बजे काफी संख्या में अपराधी होटल में घुस गए। सभी के हाथों में पिस्तौल और अन्य धारदार हथियार लिए हुए थे। होटल में घुसते ही अपराधियों ने विदेशी मेहमानों से लूटपाट करने लगे। इसी दौरान एक विदेशी पर्यटक ने संतोष को फोन कर जानकारी दी। वह होटल पहुंचा तो अपराधियों ने हमला कर दिया। अपने को घिरते हुए देखा तो गोलीबारी करने लगे। उक्त घटना में होटल के शीशे टूट गए। वहीं एक अपराधी ने पिस्तौल के बट से संतोष के सिर पर वार कर दिया। उस दौरान वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। अपराधियों ने उसे मरा समझकर भाग निकले। वहीं बोधगया थाने की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी और वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें