एसपी मिस्टर राज ने बताया कि दूध के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी हुई है, जिससे दो लोगों की जान गई है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
बिहार के भोजपुर में दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या कर दी गई। दो-दो हत्याओं कारण बस एक लीटर दूध था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास बांध के समीप हुई। महज एक लीटर दूध नहीं देने के विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मय गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। भोजपुर एसपी ने इलाके में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
मरने वालों की पहचान सेमरा गांव निवासी रामनिवास राय के 36 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार और पुराना बिंदगांवा गांव निवासी स्वर्गीय बालदेश्वर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह उर्फ बड़क के रूप में हुई। दोनों पक्षों के बीच यह विवाद पहले से चल रहा था, जिसमें एक-दो दिन पहले दूध नहीं देने को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के बाद, आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह और स्थानीय पुलिस दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, दो खोखे, पिस्टल के 10 जिंदा कारतूस और एक दोनाली बंदूक के साथ एक हीरो होंडा बाइक बरामद की।
दोनों पक्षों ने की गोलीबारी
मृतक धर्मेंद्र कुमार के छोटे भाई विकास कुमार ने बताया कि उनके परिवार का दूध दुहने का व्यवसाय है। दो दिन पहले पुराना बिंदगांवा निवासी मनीष सिंह ने एक लीटर दूध के लिए मेरे भाई और पिता के साथ मारपीट की थी। रविवार सुबह सुबह जब मनीष सिंह अपने सहयोगियों के साथ खड़ा था तो मैंने मारपीट की बात पूछी। अचानक मनीष सिंह और हरेंद्र सिंह मारपीट करने लगे। मुझे बचाने के लिए मेरे परिवार वाले आए। इसी दौरान मनीष सिंह और उसके परिवार वाले गोलीबारी करने लगे। अचानक एक गोली मेरे पिता धर्मेंद्र राय को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद मृत धर्मेंद्र राय के परिवार वालों ने प्रेम सिंह उर्फ बड़क की भी गोली मारकर हत्या दी।
विज्ञापन
दूध के विवाद को लेकर हिंसक झड़प
भोजपुर के एसपी मिस्टर राज ने बताया कि दूध के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी हुई है, जिससे दो लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी संबंधित पक्षों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि मामले को सुलझाया जा सके और आगे की हिंसा को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- Bihar News:होली पर अपराधियों का उत्पात से हड़कंप; दो जगहों पर की गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल