फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गया जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव खत्म होते ही पार्षद गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Tue, 09 Jan 2024 01:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव खत्म होते ही पुलिस ने बाहर निकलते एक जिला पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उनपर दो संगीन मामले दर्ज थे जिसमें वह लगातार फरार चल रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वार्ड पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव खत्म होते ही गया पुलिस ने एक जिला पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। ऊक्त जिला परिषद सदस्य पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा करने और सरकारी स्कूल के जमीन पर अवैध में कब्जा करने का आरोप है। गिरफ्तार जिला परिषद सदस्य की पहचान बाकें बाजार प्रखंड के जिला परिषद सदस्य कौशल वर्मा के रूप में की गयी। 

विज्ञापन


 मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ 17 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए आवेदन दिया था। इसके आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी विनोद दुहन ने 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तिथि तय की थी। कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिला परिषद सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बांके बाजार प्रखंड के जिला परिषद सदस्य कौशल वर्मा भी उपस्थित थे। बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही वह सभागार से बाहर निकले शहर के सिविल लाइन थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बांके बाजार प्रखंड के जिला परिषद सदस्य कौशल वर्मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हंगामा करने और शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित नूतन नगर मोहल्ले में एक स्कूल की जमीन को कब्जा करने का मामला थाने में दर्ज था। इसके बाद से उक्त पार्षद फरार चल रहे थे। इसी मामले में पुलिस ने बैठक समाप्त होते ही जिला परिषद सदस्य कौशल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें