फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण, पटना से इन शहरों की दूरी हो जाएगी कम

Sun, 09 Mar 2025 09:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Nitish Kumar : जे.पी. गंगा पथ परियोजना अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक पुल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके शुरू होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी। अब सीएम ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जे०पी० गंगा पथ परियोजना अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  अपने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कीजिये क्यों कि 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में जानकारी दी। साथ ही रेलवे से हस्तांतरित होने वाले भूमि पर प्रस्तावित पटना साहिब से पटना घाट पथ तक के निर्माण कार्य की भी जानकारी दी। इस मार्ग के शुरू होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सचिव कुमार रवि। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूरा करने का दिया निर्देश 
निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूरा कीजिये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस निर्माण कार्य को हमने बराबर आकर देखा है। दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ के निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी। सीएम ने आगे कहा कि इसके शुरू हो जाने से  यात्रियों को पटना शहर और पटना शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ परियोजना अपने आप में अद्भूत है। इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
निरीक्षण के दौरान इन पदाधिकारियों की भी थी मौजूदगी 
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें