फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण का भव्य उत्सव, महिलाओं को नई पहचान देने की पहल; तस्वीरें

Sun, 09 Mar 2025 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: सम्मेलन में प्रसिद्ध लोकगायिका और पद्मश्री से सम्मानित निर्मला देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह देखना गर्व की बात है कि 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है।
विज्ञापन
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से "गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2025" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जे डी वीमेंस कॉलेज, पटना में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली 51 विदुषी महिलाओं को 'गार्गी उत्कृष्टता सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व "लेट्स इंस्पायर बिहार" अभियान के तहत किया गया, जो शिक्षा, समानता और उद्यमिता के तीन मूल स्तंभों पर आधारित है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी प्रभावी भागीदारी दर्ज करा सकें।
विज्ञापन


 

सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के नेतृत्व में ही विकसित बिहार संभव – विकास वैभव
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं "लेट्स इंस्पायर बिहार" अभियान के संस्थापक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की महिलाएँ हमेशा से शक्ति, ज्ञान और उद्यमिता की प्रतीक रही हैं। उन्होंने गार्गी, मैत्रेयी और चंडालिका जैसी विदुषियों की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए इस अभियान ने एक नई शुरुआत की है। विकास वैभव ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महिलाओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि "लेट्स इंस्पायर बिहार" अभियान इसी दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि इस अभियान से अब तक 1,70,000 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जो बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं।

सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

सम्मानित महिलाओं पर पद्मश्री निर्मला देवी की प्रतिक्रिया
सम्मेलन में प्रसिद्ध लोकगायिका और पद्मश्री से सम्मानित निर्मला देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह देखना गर्व की बात है कि 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने इसे सिर्फ एक आंदोलन नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए नई उम्मीद और शक्ति का प्रतीक बताया।

सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा और स्वरोजगार को लेकर उठा महत्वपूर्ण मुद्दा
शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र वाजपेई ने कहा कि बिहार में शिक्षा और शोध को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। उन्होंने गार्गी पाठशाला केंद्रों और कला कौशल केंद्रों की सराहना करते हुए कहा कि जब बिहार की बेटियाँ शिक्षित होंगी, तभी राज्य के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता आएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्या सुषमा साहू ने महिलाओं के संघर्ष को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार की महिलाएँ हमेशा से सशक्त और संघर्षशील रही हैं। उन्होंने इस सम्मेलन को महिलाओं की आत्मनिर्भरता और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

‘गार्गी अन्नपूर्णा’ और ‘उषा किरण खान मेमोरियल अवार्ड’ की हुई शुरुआत
इस वर्ष के सम्मेलन में दो नई पहलों की शुरुआत की गई, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। पहली पहल ‘गार्गी अन्नपूर्णा योजना’ के रूप में की गई, जिसके तहत वंचित वर्गों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य समाज के उन लोगों की सहायता करना है, जो भोजन की कमी से जूझ रहे हैं। दूसरी पहल ‘उषा किरण खान मेमोरियल अवार्ड’ के रूप में की गई, जो साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है। इस सम्मान के माध्यम से साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपनी रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगी।

विज्ञापन

सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

बिहार में उद्यमिता को लेकर विशेषज्ञों की राय
बिहार की ऐतिहासिक धरोहर में महिलाओं के योगदान पर अधीक्षण पुरातत्वविद् सुजीत नयन ने प्रकाश डालते हुए कहा कि 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान उस विरासत को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य कर रहा है। बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्षा उषा झा ने कहा कि अगर बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है, तो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना होगा। उन्होंने इस अभियान को महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बताया। लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन ने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि यह अभियान हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का भी कार्य कर रहा है।

क्या है 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान?
"लेट्स इंस्पायर बिहार" अभियान 22 मार्च 2021 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य 2047 तक विकसित बिहार का निर्माण करना है, जहां शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए किसी को राज्य छोड़कर बाहर न जाना पड़े। इस अभियान से अब तक 1,70,000 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इस अभियान के अंतर्गत गार्गी पाठशाला केंद्र, गार्गी कला कौशल केंद्र और गार्गी गृहिणी कार्यक्रम जैसे उपक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लक्ष्य महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य समन्वयक डॉ. प्रीति बाला ने इस मौके पर कहा कि बिहार की महिलाएँ आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। यह मंच उन्हें नई पहचान और दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने 2047 तक विकसित बिहार के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

सम्मेलन में शामिल प्रमुख हस्तियां

  • आईपीएस विकास वैभव (संस्थापक, लेट्स इंस्पायर बिहार)
  • पद्मश्री निर्मला देवी (लोकगायिका)
  • प्रमेन्द्र वाजपेई (कुलपति, जयप्रकाश विश्वविद्यालय)
  • सुजीत नयन (अधीक्षण पुरातत्वविद्)
  • सुषमा साहू (राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्या)
  • निशा मदन झा (अध्यक्ष, चेतना समिति)
  • मीरा कुमारी (प्राचार्या, जे डी वीमेंस कॉलेज)
  • नीतू कुमारी नूतन (लोकगायिका)
  • उषा झा (अध्यक्ष, बिहार महिला उद्योग संघ)


नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत
"गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2025" बिहार में महिला सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन गया है। "लेट्स इंस्पायर बिहार" अभियान की यह पहल निश्चित रूप से राज्य के सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य में बड़े बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

अनूप नारायण सिंह, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें