फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल का किया शिलान्यास, नई तकनीक की मशीनों से होगा इलाज

Mon, 14 Jul 2025 07:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने आज आर० झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। वह इस अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल के शिलान्यास के मौके पर  भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दिसंबर 2026 तक इसे तैयार करने की बात कही जा रही  है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मुख्यमंत्री लगातार ध्यान दे रहे हैं। पटना में लगातार नये नये अस्पताल, मेट्रो और अत्याधुनिक भवन बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कंकड़बाग में आर० झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमलोग शुरू से ही काम कर रहे हैं ताकि बिहार की जनता को इलाज कराने के लिए मजबूरी में बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि  इस नेत्र अस्पताल के बन जाने से लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।

विज्ञापन


इस मौके पर 48 साल पुरानी आर० झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल की यात्रा पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी। आर० झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पटना के कंकड़बाग में बनाए जानेवाले अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल भवन के प्रारूप, मरीजों एवं चिकित्सकों के लिए अस्पताल भवन में उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाएं, अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए लगायी जाने वाली नई तकनीक पर आधारित मशीनें, ऑपरेशन थिएटर आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। आर० झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल के शिलान्यास करने के दौरान यह भी बताया गया कि यह नेत्र अस्पताल दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव  अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें