फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय के बाद अब बिहार में यहां भी मूर्ति विसर्जन में दो पक्षों में झड़प, पुलिस पर भी हमला

Thu, 26 Oct 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बेगूसराय के बाद अब फिर एक शहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप किया लेकिन मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। भीड़ ने पुलिस पर ही हमला कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। 
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डीजे को जब्त कर लिया। डीजे जब्त होते ही आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। मामला हत्था ओपी क्षेत्र के सकरीमन गांव की है।

विज्ञापन


पहले दो पक्ष भीड़े फिर डीजे पर हुआ बवाल 
बुधवार को महादेव स्थान की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में किसी बात को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के लोग आपस में ही मारपीट करने लगे। कुछ देर तक घटनास्थल पर काफी अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हत्था ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस विसर्जन जुलुस में बज रहे डीजे को जब्त कर लिया। पुलिस के द्वारा डीजे को जब्त करते ही लोग भड़क गए। फिर आक्रोशित लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस पर उनलोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। वे लोग पुलिस गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान उनलोगों ने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों को आक्रामक देखकर पुलिस बल को पीछे हटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बलों की टीम पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ कर पुलिस उपद्रवियों पर काबू पाया।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाते उनके साथी - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों की तलाश में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में हत्था ओपीध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि विसर्जन जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस बलों के साथ भी मारपीट की गई है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। थानाध्यक्ष ने  बताया कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है, फिर उनपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें