फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को चिराग ने बताया गलत, विपक्ष को भी दिया नया 'नाम'

Thu, 09 Jan 2025 07:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : चिराग पासवान ने विपक्ष को आज एक नया नाम दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 225 से ज्यादा सीटें जीतकर हमलोग बिहार में  एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही बीपीएससी अभ्यर्थियों पर किये गये लाठीचार्ज को उन्होंने गलत बताया। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस बात का प्रयास कर रहे हैं और जो लोग भी मुंगेरी लाल का सपना देख रहे हैं कि एनडीए में किसी प्रकार की टूट हो जाएगी या किसी तरीके से कोई घटक दल टूटकर किसी गठबंधन की तरफ चला जायेगा, तो यह नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि एक बात तय है कि आगामी बिहार विधान सभा का चुनाव बिहार के पांचों घटक दल एक साथ पूरी मजबूती से न सिर्फ हमलोग चुनाव लड़ेंगे, बल्कि एनडीए की एक मजबूत सरकार बिहार विधान सभा चुनाव के बाद बनने जा रही है। चिराग पासवान ने कहा कि 225 से ज्यादा सीटें जीतकर हमलोग बिहार में  एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


मैं लाठीचार्ज का कतई पक्षधर नहीं हूं
बीपीएससी अभ्यर्थियों पर किये गये लाठीचार्ज पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं लाठीचार्ज का कतई पक्षधर नहीं हूं। उन्होंने कहा कि छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनकी हर उचित मांग को पूरा किया जाना चाहिए। उनपर लाठी चलाया जाना कहीं से भी उचित नहीं है। हमेशा बातचीत का दरवाजा खुला रहना चाहिए, मैं इस बात का पक्षधर हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें