फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : वैशाली में मतदान से पहले चिराग पासवान अचानक सीएम नीतीश कुमार से मिले, क्या थी बात

Fri, 24 May 2024 08:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : महागठबंधन के लोग अब चुनाव हारने लगे हैं और इन लोगों का पैटर्न फिक्स है कि शुरू में बहुत एग्रेसिव रहेंगे, बड़ी-बड़ी बातें करेंगे कि फलाना हार रहा है फलाना हार रहा है। 2014 में भी यही था और 2019 में भी यही था।
विज्ञापन
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में मतदान से पहले चिराग पासवान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गये। वहां से निकलते ही उन्होंने पत्रकारों को मुख्यमंत्री से मिलने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि चुनाव चल रहा है, छह चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। कल छठे चरण का मतदान है और अब आखरी चरण का मतदान बचा हुआ है। चुनाव में हम लोगों की क्या-क्या रणनीति रही और चुनाव में किस तरह से पूरा गठबंधन एक होकर हम लोगों ने लड़ा है और आखिरी चरण में कैसे हम लोग अपनी ताकत इसमें झोंक दें, इन्हीं सब बातों पर चर्चाएं हुई। उन्होंने कहा कि मेरा,  मेरे मुख्यमंत्री जी का और भारतीय जनता पार्टी के तमाम गठबंधन के घटक दलों का एक ही लक्ष्य है कि 40 की 40 सीटें हम लोगों को जीतनी है।

विज्ञापन


अभी यह लोग तीसरे फेज में चल रहे हैं 
तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर को भाजपा का एजेंट बताया, इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह लोग अब चुनाव हारने लगे हैं। इन लोगों का एक पैटर्न फिक्स हो गया है कि शुरू में यह लोग बहुत एग्रेसिव रहेंगे। बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। ये लोग कहेंगे कि फलांना हार रहा है ढिमका हार रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि 2014 में भी यही पैटर्न था और 2019 में भी यही था। फिर इनका पैटर्न आता है जहां येलोग दावे करना शुरू कर देते हैं। हम लोग 300 प्लस जा रहे हैं, 350 प्लस जा रहे हैं। इन लोगों का बस चले तो यह लोग 600 प्लस भी चले जाएं।  यह लोग बड़े-बड़े दावे करने शुरू कर देते हैं। उसके बाद अंतिम चरण में आते-आते  इन लोगों को एजेंट दिखाई देने लगते हैं, गड़बड़ी दिखाई देने लगती है। इन लोगों को अधिकारी भी एजेंट दिखाई देने लगते हैं। इन लोगों को सिस्टम में खामियां दिखाई देने लगती है और इसके बाद जिस दिन परिणाम आएंगे उसके एक दो  दिन पहले से  इनको ईवीएम में खराबी दिखाई देने लग जाती हैं। अभी यह लोग तीसरे फेज में चल रहे हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें