फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में फलेरिया की दवा खाने से आधा दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, पीएचसी में चल रहा इलाज

Fri, 22 Sep 2023 08:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Health : विद्यालय में फलेरिया की दवा खाते ही बच्चे बीमार पड़ने लगे। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही उन बीमार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहालबच्चे स्वस्थ हैं।  
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के एक विद्यालय में फलेरिया की दवाई खाते ही आधा दर्जन बच्चे बीमार हो गये। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को खुसरूपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में खुसरूपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि सभी इलाजरत बच्चों की स्थिति में सुधार है और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। मामला खुसरुपुर थाना क्षेत्र के सफीपुर प्राथमिक विद्यालय की है।

विज्ञापन


आधा दर्जन से अधिक बच्चे बीमार 
फलेरिया उन्मूलन के लिए बिहार सरकार ने 20 सितंबर से सभी स्वास्थ्य केन्द्र पर फलेरिया के दवा की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को विद्यालय में फलेरिया की दवा बांटी गई। दवा खाते ही बच्चे धीरे धीरे बीमार पड़ने लगे। बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ते ही स्कूल के प्राचार्य ने इसकी सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्यकर्मी विद्यालय पहुंचे लेकिन बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ते देख उन्होंने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी। आननफानन में सभी बीमार बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें