फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : डीएम की कार से कुचलकर मां-बेटी समेत 3 की मौत, लोगों ने किया बवाल; कहा- आईएएस को भगा ले गया बॉडीगार्ड

Tue, 21 Nov 2023 10:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News :  मधेपुरा के जिलाधिकारी की इनोवा कार नेशनल हाइवे 57 पर अनियंत्रित हो गई। कार से चार लोग कुचले गए, जिनमें दो की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दो लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मधेपुरा डीएम की कार से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है। मरने वालों में मां-बेटी (गुड़िया देवी और उसकी बेटी आरती कुमारी) और एनएच पर काम कर रहे एक कर्मी शामिल हैं।  एनएच पर काम कर रहे दूसरे कर्मी घायल हैं। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद उनका सुरक्षाकर्मी डीएम को सुरक्षित लेकर भाग गया। उन्हें रुककर देखना चाहिए था, लेकिन वह भाग गए।

विज्ञापन




डीपीआरओ बोले- डीएम मधेपुरा में ही हैं
मधेपुरा के डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी मुख्यालय में ही हैं। उनकी गाड़ी सर्विसिंग के लिए पटना जा रही थी। अचानक हादसे की खबर मिली। मामले की जांच करवाई जा रही है। गाड़ी चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इसके बाद पता चल पाएगा कि घटना कैसे और कहां हुई। पूरा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।

मधुबनी पुलिस ने कहा- दो लोगों की मौत हो गई
मधुबनी पुलिस की ओर से कहा गया है कि फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर एनएचएआई के कर्मी को बचाने के क्रम में मधेपुरा डीएम की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग जख्मी होग गए। जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
घायल का डीएमसीएच में चल रहा इलाज
इधर, लोगों का आरोप है कि मधेपुरा के DM की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इनोवा गाड़ी पहले एनएच 57 पर डिवाइडर से टकराई और फिर रेलिंग से। रेलिंग से टकराने के क्रम में ही मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। महिला और बच्चे की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। मृत महिला का पति पान की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई
स्थानीय ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि आज सुबह फुलवारी टोला के पास मधेपुरा डीएम की गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 57 को जाम कर दिया तो सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें