फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : महिला कॉलेज के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, व्यवसायी की मौत; हाजीपुर में जाम कर प्रदर्शन

Fri, 15 Sep 2023 08:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News शुक्रवार सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी मछली खरीदने पहुंचे थे। व्यवसायी से खरीदारी की बात कर अपराधी ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। इसमें व्यवसायी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हत्या के विरोध में लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के हाजीपुर में दिनदहाड़े एक मछली व्यवसायी की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी। घटना हाजीपुर के महिला कॉलेज के पास की है। शुक्रवार सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी मछली खरीदने पहुंचे थे। व्यवसायी से खरीदारी की बात का मछलियों का वजन करवाने लगे। जैसे ही व्यवसाई मछलियों का वजन करना शुरु किया था। वैसे ही अपराधी ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। घटना के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। गोली लगने से घायल हुए मछली करोबारी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। उसके परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।  इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने हाजीपुर रोड को जाम कर दिया और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन


गांधी चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया है
गुस्साए लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस उन्हें पकड़ तक नहीं पाई। लोगों ने कहा कि हाजीपुर अपराधियों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। वरीय अधिकारी ने लोगों को हत्यारे की गिरफ्तारी कर आश्वासन दिया। 

विज्ञापन

लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की। - फोटो : अमर उजाला
अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है
मृतक की पहचान  हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के शिवनाथ सहनी के पुत्र सुनील सहनी (24) के रूप में हुई। हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक पर अपराधी मछली खरीदने आए थे। पीछे से आकर अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार दी। तीन गोली लगने की बात सामने आ रही है। जांच पड़ताल पूरे मामले की हो रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें