मृतक फैयाज का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कब्र से शव निकालते परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सक ने बताया यह दुर्घटना नहीं जानलेवा हमला है
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में फैयाज को लेकर जीएमसीएच पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक ने उपचार के दौरान परिजनों को बताया कि फैयाज दुघर्टना से घायल नहीं हुआ है बल्कि इसपर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमले के बाद हमलावरों ने युवक को दुर्घटना का रूप दिया था। लेकिन फैयाज की आवाज चले जाने की वजह से चिकित्सकों ने उसके बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया था। जिसके बाद परिजन उसे लेकर गोरखपुर ले गए थे।
शव को पोस्टमोर्टम के लिए ले जाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
ऑडियो वायरल होने के बाद थाना में की शिकायत
परिजनों का कहना है कि चिकित्सक द्वारा हमला किए जाने की बात पर वे लोग मन ही मन हमलावर की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार की देर शाम एक ऑडियो वायरल के दौरान उन्हें एक साउंड क्लिप मिला, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से कह रहा है कि उस दिन जो हुआ था उसमें वह मर गया? फोन सुनने वाला इसकी पुष्टि करता है तो फोन करने वाला बोलता है कि तुमलोगों को जो समझना है जाकर समझ लो, मुझे इस मामले में मत घसीटो। जो मैनेज करना है लाख दो लाख जाकर ले लो। हमारा नाम आया तो बुरा होगा। परिजनों का कहना है कि इस ऑडियो में बात करने वालों को वे लोग पहचान चुके हैं। उस पहचान को परिजन पुलिस को भी बता दिए हैं।
प्रशासन ने कब्र से शव निकालने का दिया आदेश
घटना के संबंध में बेतिया एसपी डी अमरकेश का कहना है कि एक दुघर्टना का मामला आया था, जिसमें पुलिस गई थी। अब परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतक के शव को कब्र खोदकर निकाला गया है, उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। एसपी ने कहा कि अगर हत्या हुई है तो आरोपी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।