फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भोजपुर के नर्सिंग होम में दनादन फायरिंग, पटना निवासी युवक को तीन गोलियां लगीं

Fri, 01 Sep 2023 03:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News : पत्नी का डिलीवरी कराने गए युवक पर अपराधियों ने अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को घायल कर दिया। युवक को तीन गोली लगी है जिसका निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। यह घटना युवक के ससुराल में हुई है।  
 
विज्ञापन
निजी अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी का डिलीवरी कराने गए युवक पर उसके ससुराल में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। यह घटना भोजपुर जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा की है जहां युवक अपनी पत्नी को लेकर एक निजी नर्सिंग होम में गया था।तभी अचानक अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।  युवक की पहचान पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बाली गांव निवासी रंगनाथ चौहान उर्फ छोटू चौहान के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
 घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रंगनाथ चौहान उर्फ छोटू चौहान अपनी पत्नी का डिलीवरी कराने के लिए धरारा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गए थे। वहां वह अस्पताल के कॉरिडोर में खड़े थे तभी दो की संख्या में हथियार बंद बदमाश अस्पताल में घुस ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिसमें तीन गोली रंगनाथ चौहान को लग गई। फायरिंग होते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। परिजनों की मदद से तत्काल जख्मी रंगनाथ चौहान को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

इसी गोली से घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद ने बताया कैसे हुई घटना 
घटना के संबंध में रंगनाथ चौहान के ससुर शंकर प्रसाद ने बताया कि मेरे दामाद पटना से कल ही अपने ससुराल यानी कि मेरे घर धरहरा आए थे। आज उनकी पत्नी और मेरी बेटी का डिलीवरी हो रहा था, जिसको लेकर हम सब मां विंध्यवासिनी अस्पताल आये थे और इसके नीचे कैंपस में खड़े थे। तभी एकाएक बाइक पर दो युवक आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक मेरे दामाद को तीन गोली लग गई थी। हम अपराधियों के पीछे भी भागे लेकिन अपराधी बाइक से फरार हो गये। फिर हम लोग अपने दामाद को जख्मी हालत में लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
इस गोलीबारी के संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने व्हाट्सएप के जरिए बताया कि एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का कारण और अन्य बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें