फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : बीपीएससी ने फिर जारी किया परीक्षा परिणाम, मेधा सूची जारी

Thu, 06 Mar 2025 09:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बीपीएससी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सह-प्राध्यापक और असैनिक न्यायाधीश के पद के लिए आयोजित की गई परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है।
विज्ञापन
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीपीएससी ने फिर तीन अलग-अलग परीक्षाओं के परिणाम घोषित किये हैं। उन परीक्षाओं में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सह-प्राध्यापक और असैनिक न्यायाधीश के पद शामिल हैं। 

विज्ञापन



प्रखंड कृषि पदाधिकारी
 प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के आधार पर 18 नवंबर 2024 को सफल घोषित 839 उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार  21 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित हुआ, जिसमें कुल 709 उम्मीदवार उपस्थित हुए। साक्षात्कार में उपस्थित शेष कुल 698 उम्मीदवारों को लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंक के योग के अनुसार 75 अंक के विरूद्ध अधिमानता (Weightage) तथा संविदा के अधिमानता के योग के आधार पर संयुक्त मेधा सूची तैयार की गयी है। इसमें दो उम्मीदवारों के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा में अधिक प्राप्तांक वाले उम्मीदवार, लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्राप्तांक समान होने की स्थिति में साक्षात्कार में अधिक प्राप्तांक वाले उम्मीदवार, साक्षात्कार के प्राप्तांक समान होने की स्थिति में जन्म तिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार एवं उम्र में समानता होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को मेधा सूची में ऊपर रखा गया है।

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में रसायन विषय के लिए सह-प्राध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाफल 10 दिसंबर 2021 को प्रकाशित किया गया था जिसमें अनारक्षित (01) कोटि के अन्तर्गत कुल 03 उम्मीदवार सफल घोषित थे। राजेश रंजन सिन्हा को अनारक्षित (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोटि के लिए चयनित किया गया है। तीन अन्य उम्मीदवारों में अनारक्षित कोटि के लिए संजय कुमार, दीप्ती भारती और अनिल कुमार को चयनित किया गया।
विज्ञापन


31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (वि.सं. 04/2020) के अंतर्गत एक उम्मीदवार का अन्तिम परीक्षाफल प्रकाशित किया गया। उम्मीदवार हीना नाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (04) कोटि की रिक्ति के विरुद्ध सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन


प्रखंड उद्यान पदाधिकारी परीक्षा का परीक्षाफल देखने के लिए यहां क्लिक करें।  
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में रसायन विषय के सह-प्राध्यापक के पदों का परीक्षाफल देखने के लिए यहां क्लिक करें।  
बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का परीक्षाफल देखने के लिए यहां क्लिक करें।  






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें