फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair : प्रेमी की शादी हो गई थी तय, फिर प्रेमिका के साथ मिलकर उठाया खौफनाक कदम

Wed, 25 Dec 2024 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Suicide News : कहते हैं कि जोड़ियां भगवान के यहां ही बनती हैं यहां तो सिर्फ रस्में निभाई जाती हैं। ऐसे में एक प्रेमी प्रेमिका ने परिवार के विरोध करने पर खौफनाक कदम उठा लिया। अब दोनों के परिजन शोक में डूब गये हैं।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में प्रेमी - प्रेमिका ने घर के पास स्थित आम के बगीचे में एक साथ गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। मृतक प्रेमी की पहचान बिशनपुर बेझा गांव निवासी लालदेव पासवान के पुत्र रतन कुमार (21) और प्रेमिका की पहचान बिशनपुर कन्हौली गांव निवासी नरेश पासवान की पुत्री चांदनी कुमारी (19) के रूप में हुई है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा गांव की है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

विज्ञापन


परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रतन एवं चांदनी के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। लेकिन गांव का मामला होने के कारण लड़का के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे दोनों की शादी नहीं होने की उम्मीद देख दोनों मिलने के लिए बगीचे में पहुंचे जहां दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाते हुए आम के डाली में रस्सी का फंदा डालकर एक साथ लटक गए। दोनों के शव को लटकते देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन जबतक लोग मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने शव को छिपा दिया था 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बुधवार की शाम पांच बजे के करीब लाइन होटल के पास आम के बगीचे में प्रेमी प्रेमिका ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों के शव को फंदे से उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन दोनों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाने की तैयारी कर ही रहे थे तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। हालांकि इस दौरान दोनों के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि परिजनों से दोनों के शव को छुपा दिया था। वेलोग शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही ठिकाने लगाने की फिराक में थे। तभी किसी माध्यम से पुलिस को सूचना मिल गई और शव को जब्त कर लिया गया। अब पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें