जानिये कौन हैं मनन कुमार मिश्रा?
मनन कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहनेवाले हैं। पहली बार अप्रैल 2012 में बीसीआई के चेयरमैन निर्वाचित हुए और इसके बाद जीत का सिलसिला अब तक जारी है। मनन कुमार मिश्रा ने 1980 में पटना लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री लेकर गोपालगंज सिविल कोर्ट में वकालत शुरू की। वह अपने बैच के टॉपर व गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गोपालगंज में एक साल वकालत करने के बाद उन्होंने 1982 में पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। पहली बार 1989 में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बने। सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उठे विवाद पर इन्होंने जिस प्रकार से जजों का साथ दिया, उससे देश में बीसीआई का कद काफी बढ़ गया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर लगे यौन उत्पीड़न पर बीसीआई ने जब सीजेआई का साथ दिया तो बीसीए पर भी सवाल उठने लगे थे लेकिन बीसीआई ने उसका पुरजोर मुकाबला किया।
बधाई देने वालों का लगा तांता
मनन कुमार मिश्रा के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने पर जगतौली पैक्स के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, अधिवक्ता मनकेश्वर चौबे, अजय त्रिपाठी, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, उदयनारायण मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र, नीतीश मिश्र सहित कई लोगों ने उनको बधाई दी।